पंजाब सचिवाल में लगी 29 फुट लंबी श्री हरिमन्दिर साहिब तस्वीर, सीएम मान ने लोगों की समर्पित
Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार 4 अक्टूबर को पंजाब सिविल सचिवालय में श्री हरिमन्दिर साहिब की नई लगी तस्वीर लगाई गई है। सचिवालय में लगी श्री हरिमन्दिर साहिब की तस्वीर को सीएम मान ने लोगों को समर्पित किया।
तस्वीर का अनावरण करते वक्त सीएम ने कहा कि श्री हरिमन्दिर साहिब सभी पंजाबियों के लिए सबसे पवित्र स्थान है, इसलिए ये तस्वीर प्रदेश के लोगों को समर्पित है। पंजाब सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां दशकों पहले लगी तख्त श्री केसगढ़ साहब, श्री आनन्दपुर साहिब की तस्वीर की जगह अब यह 29 फुट लम्बी और 11 फुट ऊंची तस्वीर लगाई गई है।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने श्री हरिमन्दिर साहिब की कई तस्वीरें मुख्यमंत्री को दिखाई थीं, जिनमें से इस तस्वीर का चयन किया गया। यह तस्वीर विशेष ट्रांसलिट शीट पर छपी है और तस्वीर को रोशन करने के लिए इसके पीछे 150 एलईडी लाईटें लगाई गई हैं। तस्वीर जनता को समर्पित करते हुए सीएम मान ने कहा कि श्री हरिमन्दिर साहिब पंजाबियों ख़ास तौर पर सिखों के लिए दुनिया का सबसे पवित्र स्थान है।
यह स्थान समूची मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान हमें हमेशा से अपने कर्तव्य को पूरे समर्पण और ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित करता रहा है। मान ने कहा कि वह आज यहां केवल तस्वीर को लोगों को समर्पित करने के लिए नहीं आए, बल्कि ईश्वर का शुक्रिया अदा करन आए हैं, जो हमें राज्य की सेवा करने का बल प्रदान कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications