भगवंत मान ने की कैबिनेट बैठक, 'सरकार आपके द्वार' प्रोग्राम के तहत मानसा पहुंचे सीएम

सीएम भगवंत मान ने पंजाब के मानसा में कैबिनेट बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मनसा में कैबिनेट की बैठक की। बैठक के दौरान कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। इस बीच पंजाब सरकार ने कच्चे शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि पंजाब कैबिनेट के दौरान पंजाब में 14239 शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने चिटफंड कंपनियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है।

कैबिनेट में चिट फंड कंपनियों के लिए अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। अब दोषी पाए जाने पर जालसाजी करने वालों को 10 साल की सजा होगी। इसके अलावा पंचायत और नगर निगम में कमिशन रिपोर्ट को लागू करने की मंजूरी दी गई है।

भगवंत मान

वहीं, कैबिनेट मीटिंग के दौरान पंजाब में डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती को लेकर अहम फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 1880 एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा आवारा पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी अहम फैसला लिया है। लावारिस पशुओं के रख-रखाव को लेकर पंजाब सरकार की ओर से नीति लाई जा रही है। बता दें कि मानसा से पहले लुधियाना और जालंधर जिलों में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+