महिलाओं को जल्द मिलेंगे एक हजार रुपए महीना, अपना वादा पूरा करेगी भगवंत मान सरकार

चंडीगढ़, 28 अप्रैल: पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा किया था। भगवंत मान की पंजाब सरकार इस वादे को जल्द ही पूरा कर सकती है। पंजाब की महिला और बाल कल्याण मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने दावा किया है कि उनकी सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।

Bhagwant Mann govt will soon fulfill the promise made to women

बलजीत कौर ने कहा, 'हमारी कोशिश राज्य में महिलाओं की स्थिति सुधारने की है। हम अपने किए गए वादे को पूरा करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जल्द ही यह वादा पूरा होगा। हम अपनी दूसरी गारंटी 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक हजार रुपये महीना देंगे।'

बलजीत कौर ने महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए किए जा रहे और प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार महिला सुरक्षा कानून में और कड़ी व्यवस्थाएं जोड़ने जा रही है। इससे महिलाओं से जुड़े अधिकारों में बढ़ोतरी होगी।'

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार पंजाब सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। चुनाव के दौरान भी जब आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को एक हजार रुपये महीना देने का वादा किया था तो कांग्रेस ने पूछा था कि इस गारंटी को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा।

हालांकि भगवंत मान दावा कर रहे हैं कि वो विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए हर वादे को जल्द ही पूरा करेंगे। भगवंत मान की सरकार 1 जुलाई से राज्य में हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देने भी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+