पंजाब: ड्रग्स के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती, हेरोइन-नशीली गोलियां तथा शराब सहित 6 गिरफ्तार

मोगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों तथा शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत 6 व्यक्तियों को काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी साऊथ के प्रभारी अमनदीप सिंह कंबोज ने बताया कि जब सहायक थानेदार पाल सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए निगाहा रोड मोगा पर जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर करन उर्फ विशाल निवासी नजदीक नेहरू पार्क मोगा को काबू करके 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कथित आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पंजाब: ड्रग्स के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती, हेरोइन-नशीली गोलियां तथा शराब सहित 6 गिरफ्तार

इसी तरह थाना अजीतवाल के थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित देर रात चूहड़चक्क रोड अजीतवाल के पास जा रहे थे, तो शंका के आधार पर जीवन सिंह जिम्मी तथा मलकीत सिंह उर्फ सोहन दोनों निवासी गांव चूहड़चक्क को काबू करके नशे के तौर पर प्रयोग की जाने वाली 490 नशीली गोलियां बरामद की गई। कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इसी तरह थाना मैहना के सहायक थानेदार दविन्द्रजीत सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर स्कूटी सवार वरिन्द्र कुमार निवासी गांव बुघीपुरा को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 250 नशीली गोलियां बरामद की गई। पुलिस पार्टी ने कथित आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार गुरचरन सिंह ने बताया कि जब वह देर रात इलाके में गश्त कर रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर जर्मन सिंह निवासी बाघापुराना से 17 बोतलें शराब जो चंडीगढ़ की बनी हुई थी, बरामद की गई। इसी तरह थाना धर्मकोट के हवलदार दर्शन सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए किशनपुरा कलां के पास जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर संदीप सिंह निवासी धर्मकोट को काबू करके 9 बोतलें अवैध शराब बरामद की। दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+