पंजाब: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, अफीम सहित अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबरवाला थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में डी.एस.पी. मलोट बलकार सिंह संधू ने पत्रकारों को बताया कि जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ कप्तान हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश, एस.पी. (जांच) रमनदीप सिंह सिंह भुल्लर की हिदायत पर नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिस तहत कबरवाला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को पकड़ा और 2 किलो अफीम बरामद की।

पंजाब: अफीम सहित अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि एस.एच.ओ. कबरवाला सुखदेव सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में ए.एस.आई. राजदविंदर सिंह के साथ पुलिस टीम ने मलूका नहर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा, जिसके पास एक पिट्ठू बैग था और वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति का नाम पूछा तो उसकी पहचान संदीप डोली पुत्र रतन लाल डोली निवासी शिव मंदिर के पास बामनिया खेड़ी सुनेरा सहजपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति के हाथ में मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ थाना कबरवाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह मध्य प्रदेश से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करता था। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर रही है ताकि पूछताछ के जरिए और खुलासा हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+