नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, 3.63 लाख नशीली गोलियां व 4 लाख ड्रगमनी सहित 4 गिरफ्तार
पुलिस ने उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार से अंतरराष्ट्रिय नशा तस्करो को काबू करके 7.98.720 नशीली गोलिया, कैप्सूल और 4.29.000 रूपये ड्रगमनी बरामद की है।

अमृतसर पुलिस ने आज नशे के ख़िलाफ़ बड़ी सफलता हासिल की है। डीजीपी गौरव यादव नशे को खतम करने के लिए चलाई गई मुहीम के तहत जसकरण सिंह आईपीएस, कमिश्नर पुलिस अमृतसर की हिदायतों के पर नशा तस्करो के खिलाफ स्पेशल मुहीम चलाई गई है। जिसके चलते अमृतसर पुलिस ने दिल्ली और बिहार से चार और दोषियों को गिरफ़्तार किया है। उनके पास से 3.63.800 नशीली गोलियां और 4 लाख रूपये ड्रगमनी बरामद की है। आपको बता दें की अब तक पुलिस ने उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार से अंतरराष्ट्रिय नशा तस्करो को काबू करके 7.98.720 नशीली गोलिया, कैप्सूल और 4.29.000 रूपये ड्रगमनी बरामद की है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: शहीद कांस्टेबल कुलदीप बाजवा के परिवार से मिले सीएम भगवंत मान, सौंपा 2 करोड़ का चेक












Click it and Unblock the Notifications