पंजाब: लोगों से किए वायदे को पूरा किया मान सरकार, बंद पड़े अस्पताल को फिर से शुरू करने की दी मंजूरी

रमन बहल ने कहा कि गुरदासपुर शहर में हसपताल फिर से शुरू करने के फैसले से अब लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

भगवंत मान

पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल के अनथक प्रयासों से गुरदासपुर वासियों को बहुत जल्द बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। श्री बहल ने गुरदासपुर वासियों के साथ किए अपने वायदे को निभाते शहर में बंद पड़े पुराने सिविल अस्पताल को फिर से शुरू करने की पंजाब सरकार से मंजूरी दिलवा दी है। पंजाब सरकार ने बंद पड़े इस अस्पताल को 30 बैड अर्बन कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर का दर्जा दे दिया गया है और अब 24 घंटे एमरजैंसी सेवाएं मिलने के साथ-साथ गायनी और अन्य डाक्टर तैनात किए जाएंगे।

रमन बहल ने कहा कि गुरदासपुर शहर में हसपताल फिर से शुरू करने के फैसले से अब लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। श्री बहल ने कहा कि साल 2016 में जदों अकाली-भाजपा सरकार ने गुरदासपुर शहर में सिविल अस्पताल को बंद कर शहर से बाहर कर दिया गया था। तब से शहर वासियों को सेहत सहूलियतों को लेकर काफी चिंतित थे। बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को शहर से दूर बने अन्य अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ता था। श्री बहल ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पूरे जोरदार ढंग से गुरदासपुर वासियों की इस मांग को सरकार के सामने रखा, जिसे आखिरकार पंजाब सरकार ने फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है, जोकि लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार का ऐलान, अब नहीं होगी बिजली की कमी, कोई भी थर्मल प्लांट नहीं होगा बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+