पंजाब की आप सरकार कर रही उद्याेग सलाहकार आयोग का गठन, 26 लोगों को मिलेगा कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के समग्र औद्योगिक विकास और व्यापार विकास को बढ़ावा देने लिए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने औद्योगिक विकास और व्यापार के विकास को बढ़ावा देने के लिए 26 क्षेत्रों के लिए उद्योग सलाहकार आयोग का गठन किया जा रहा है।

सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारिक सूचना के अधिसूचना के अनुसार उद्याेग सलाहकार आयोग का गठन होने के बाद विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए सलाहाकारों की नियुक्तियां की जाएगी। प्रत्येक उद्योग सलाहकार आयोग का नेतृत्व संबंधित औद्योगिक क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति द्वारा किया जाएगा जिसका दर्जा कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा। औद्योगिक सलाहकार आयोग के प्रतिनिधियों की नियुक्ति पंजाब सरकार करेगी।
औद्योगिक सलाहकार आयोग के गठन के बाद 26 क्षेत्रों में उद्योग के सलाहकारों की नियुक्ति किया जाएगा। उद्योग सलाहकार आयोग के अध्यक्ष की ये जिम्मेदारी होगी कि वो संबंधित औद्योगिक क्षेत्र की जिम्मेदारी उस उद्योग से संबंधित किसी प्रसिद्ध व्यक्ति को दी जाए।
बता दें दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में पहले ही औद्योगिक सलाकार आयोग का गठन कर चुकी है। दिल्ली के संसदीय सचिव ऐसे मामलों को देखते हैं। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर पंजाब सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास सलाहाकार आयोग का गठन करने का फैसला किया है।
पंजाब सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास और व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देशय से इस आयोग का गठन करने का फैसला किया है। इस सलाकार आयेाग का काम औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रणनीति और नियम बनाने होंगे और इस उनका पालन हो रहा है या नहीं इसकी निगरानी भी करना होगा।
इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए गठित होगा सलाहकार आयोग
पंजाब की टेक्टटाइल इंडस्ट्री, मशीन टूल्स इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री, फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्री, राइस मिलिंग एंड प्रॉसेस इंडस्ट्री, साइकिल इंडस्ट्री, ई बाइक्स इंडस्ट्री, फार्माक्युटिकल्स इंडस्ट्री, स्टील मेटल प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री, ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री, इलेक्ट्रोप्लेटिंग और एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडस्ट्री के लिए ये इंडस्ट्रियल एडवाइजरी कमीशन गठित होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्डस्ट्री, आईटी, पेपर इडस्ट्री, होटल इंडस्ट्री, प्लास्टिक इंडस्ट्री, लॉजिस्टिक इंडस्ट्री, रिटेल इंडस्ट्री, हेल्थ केयर और टूरिज्म सेक्टर के भी ये सलाहाकार आयोग गठित होगा।












Click it and Unblock the Notifications