जनता से लूट का समाधान निकालेगी मान सरकार, पंजाब विधानसभा में 21 फरवरी को अहम मीटिंग

उन्होंने बताया कि जनता को पेश विभिन्न मामलों सबंधी विचार-विमर्श की लड़ी के अंतर्गत इस ज्वलंत मसले पर यह विचार-चर्चा की जाएगी।

भगवंत मान

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज बताया कि दवाओं की अधिक कीमतों के कारण जनता की हो रही लूट का स्थायी समाधान ढूँढने के लिए पंजाब विधान सभा में कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और माहिरें की अहम मीटिंग 21 फरवरी को बुलाई गई है।

उन्होंने बताया कि जनता को पेश विभिन्न मामलों सबंधी विचार-विमर्श की लड़ी के अंतर्गत इस ज्वलंत मसले पर यह विचार-चर्चा की जाएगी क्योंकि यह आम धारणा है कि दवाओं की उच्च एम.आर.पी. पर बिक्री के कारण जनता की लूट हो रही है और दवाएँ गरीबों की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं, इसलिए लोक हित से जुड़ी इस समस्या का समाधान ढूँढना समय की मुख्य ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के दरमियान कड़ी के तौर पर काम करते विधायक साहिबान को इस मामले सम्बन्धी जागरूक करने और इसके पुख़्ता हल के लिए योग्य कदम उठाने के मद्देनज़र यह मीटिंग बुलाई गई है ताकि विधायक इस लोक हित के मुद्दे पर सदन के अंदर सार्थक बहस कर सकें और जनता का सही मार्गदर्शन कर सकें। मीटिंग में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के इलावा स्वास्थ्य माहिर और विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति घोटाला मामले में भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, 6 सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+