पंजाब: नौजवानों को रोजगार देने में जुटी भगवंत मान सरकार, मंत्री निज्जर ने सौंपे ये नियुक्ति और पदोन्नति पत्र
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए हरसंभव यत्न कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए हरसंभव यत्न कर रही है। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए आज भू और जल संरक्षण तथा स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने भू और जल संरक्षण विभाग के 10 जूनियर ड्राफ्ट्समैनों, 9 क्लर्कों, 4 कृषि सब-इंस्पैक्टरों और 1 बेलदार को यहां म्यूनिसिपल भवन सैक्टर-35 चंडीगढ़ में नियुक्ति और पदोन्नति पत्र सौंपे।
डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने चुनावी वायदे के अनुसार नौजवानों के लिए रोजगार के नए मौके प्रदान कर रहे हैं, जिससे नौजवानों के दिमाग को राज्य की तरक्की के लिए इस्तेमाल किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने भू और जल संरक्षण विभाग के अधीन नव-नियुक्त/ पदोन्नत किए कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनको अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और तनदेही से निभाने की अपील की। मुख्य भूमि पाल और विभाग के प्रमुख मङ्क्षहद्र सिंह सैनी ने भी नव-नियुक्त और पदोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इससे विभाग के क्षेत्रीय स्तर के कामकाज को मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों का किया कायाकल्प, CM ने तस्वीरें शेयर कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications