पंजाब: भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों का किया कायाकल्प, CM ने तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों की दशा में आया सुधार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने पटियाला तथा अमृतसर में बने सरकारी स्कूलों व नए कक्षा कक्षों की तस्वीरें शेयर कीं।

भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों की दशा में आया सुधार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने पटियाला तथा अमृतसर में बने सरकारी स्कूलों व नए कक्षा कक्षों की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल तथा उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने का भरोसा दिया था, जिसका असर अब पंजाब के सरकारी स्कूलों में दिखाई देने लगा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के सरकारी स्कूल की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि 9 महीने में ही सरकारी स्कूल अब चमक पड़े हैं जहां कम्प्यूटर से शिक्षा दी जा रही है। यह केवल स्कूल नहीं हैं बल्कि समृद्धशाली पंजाब के सपनों की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री ने इसी तरह से पटियाला के स्कूल की कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले सरकारी स्कूल के कक्षा कक्षों की तस्वीरें दिखाई गई थीं।

इसी तरह से उन्होंने 'आप' सरकार बनने के बाद सरकारी स्कूल की दशा में आए सुधार की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि अब इन स्कूलों में बदलाव स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को विश्वस्तर के बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरूआत है तथा आने वाले समय में राज्य में स्कूल ऑफ एमिनैंस बनने हैं।

यह भी पढ़ें- वॉल्वो बस सेवा का 72378 हज़ार सवारियां ले चुकी हैं लाभ, भगवंत मान सरकार को 13.89 करोड़ रुपये की आय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+