नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों रुपये की हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया है।

एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू के दिशा-निर्देश अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. तरलोक सिंह के नेतृत्व में एक कथित नशा तस्कर को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एस.पी. इन्वैस्टीगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरप्रीत सिंह के दिशा-निर्देशानुसार जब ए.एस.आई. तरलोक सिंह और उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करते हुए फिरोजपुर के बाबा शेर शाह वली चौक के पास पहुंचे तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि दविंदर हैरोइन बेचने का धंधा करता है जो अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर हैरोइन बेचने के लिए फिरोजपुर कैंट की ओर आ रहा है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी करते हुए नामजद व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर आते काबू किया गया, जिससे तलाशी लेने पर 205 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.02 करोड़ रुपए बताई जाती है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: जॉब के मामले में भगवंत सरकार का कीर्तिमान, CM मान ने 1320 सहायक लाईनमैन को सौंपे नियुक्ति पत्र












Click it and Unblock the Notifications