हॉकी वर्ल्ड कप पर CM भगवंत मान ने जताई खुशी, बोले- सरकार इस खेल के लिए हर संभव मदद करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार हॉकी का सुनहरा युग वापस लाने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर कर इस बीमारी को खत्म किया जाएगा।

भगवंत मान

भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप पर CM भगवंत मान ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हॉकी के खेल को पंजाब में अग्रणी बनाने और इसकी पुरानी शान बहाल करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मान ने गुरुवार को अपने आवास पर पुरुष हॉकी की वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्वागत किया।

CM मान ने कहा कि पंजाबियों ने हॉकी के मैदान में हमेशा शानदार प्रदर्शन कर दुनिया में नाम रोशन किया है। यह सम्मान की बात है कि भारतीय हॉकी टीम ने पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक खेलों में 41 साल बाद पदक जीता। उन्होंने कहा कि विजेता टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 11 खिलाड़ी पंजाब से संबंध रखते हैं। साथ ही 1975 में इकलौता वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तानी भी पंजाब के अजीत पाल सिंह के पास थी।

हॉकी वर्ल्ड कप की टीम के कैंप में अधिकांश खिलाड़ी पंजाब से
उन्होंने कहा कि अगले महीने भारत की मेजबानी में होने जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप की टीम के कैंप में भी अधिकांश खिलाड़ी पंजाब से हैं। टीम द्वारा विजयी सफर जारी रखने की आवश्यकता है, ताकि देश की झोली में मेडल आ सके। CM मान ने पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय खेल हॉकी के पिछड़ने पर दुख भी जताया।

युवाओं को नशे से दूर किया जा रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार हॉकी का सुनहरा युग वापस लाने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर कर इस बीमारी को खत्म किया जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब हर पंजाबी के प्रयासों से हॉकी को उसकी पुरानी पहचान लौटाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: Toll Plaza को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, करीब 2 करोड़ लोगों को होगा लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+