Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: Toll Plaza को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, करीब 2 करोड़ लोगों को होगा लाभ

सी.एम. मान ने कहा कि वह आज यहां गंभीर मुद्दे पर बात करने आए है। लाचोवाल टोल प्लाजा की कंपनी के एग्रीमेंट की शर्तों की उल्लंघना की है। कंपनी के खिलाफ नोटिस निकालकर एफ.आई.आर. दर्ज की गई।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर के दौरे पर पहुंचे। दरअसल, होशियारपुर-टांडा रोड स्थित लाचोवाल टोल प्लाजा की मियाद खत्म होने के बाद आज इस टोल प्लाजा को मुख्यमंत्री ने जनता को सौंप दिया। इस टोल प्लाजा की 15 साल की मियाद पूरी हो चुकी थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सारे टोल प्लाजा के लिए ऐलान किया है कि हर कोई टोल प्लाजा अपनी एक्सपायरी तारीख लिख कर टोल प्लाजा पर लगाएं। वहीं कैप्टन सरकार और अकालियों के समय की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कंपनियों को लोगों को लूटने की छूट दी हुई थी।

एफआईआर दर्ज

सी.एम. मान ने कहा कि वह आज यहां गंभीर मुद्दे पर बात करने आए है। लाचोवाल टोल प्लाजा की कंपनी के एग्रीमेंट की शर्तों की उल्लंघना की है। कंपनी के खिलाफ नोटिस निकालकर एफ.आई.आर. दर्ज की गई। भगवंत मान ने कहा कि आज से 1 करोड़ 94 लाख का लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बाकि टोल प्लाजा की भी बारी आएगी, जिस टोल प्लाजा ने शर्तों की उल्लंघना की है, उसकी लिस्ट हमारे पास है। आने वाले दिनों में टोल प्लाजा की कंपनियों के बड़े खुलासे होंगे। लाचोवाल टोल प्लाजा की कंपनी द्वारा शर्तों की उल्लंघना की गई है और लोगों के पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया है। भगवंत मान ने कहा कि आज से लाचोवाल टोल प्लाजा जनता के लिए फ्री कर दिया गया है। यह टोल प्लाजा अब जनता के सुपुर्द है।

यह भी पढ़ें- मान सरकार ने लतीफपुरा में कब्जा हटाओ अभियान पर जताई चिंता, पीड़ितों के लिए किया बड़ा ऐलान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+