Rajasthan: 'बेटियों के साथ राजस्थान सरकार'. सीएम गहलोत ने शेयर किया प्यारा सा Video

सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें वो राज्य की बेटियों से बात करते दिख रहे हैं, वो उनसे उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में बातें कर रहे हैं।

Rajasthan:

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, आशीर्वाद, सद्भाव और दुलार, बेटियों के साथ राजस्थान सरकार। इसमें वे बेटियों से पूछ रहे हैं कि महंगाई राहत कैंप से फायदा मिल रहा है या नहीं। इस पर उन्होंने कहा हां मिल रहा है। सीएम बेटियों को दुलारते नजर आए। सभी सीएम के साथ फोटो खिंचवाने के लिए जितनी उत्साहित नजर आई, उतने ही खुश सीएम भी नजर आए।

सीएम ने हैशटैग MehangaiRaahatCamp के साथ कहा हम गरीब के दर्द को जानते हैं... आप सभी को अपना मानते हैं। महंगाई राहत कैंप में लोगों की उम्मीदों को पूरी होने की खुशियों को देखकर तसल्ली हुई। जन आशीर्वाद से सरकार सभी को महंगाई से निजात दिलाएगी। सीएम ने कहा , अब तक 17 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो चुके हैं और 78 लाख से ज्यादा गारंटी कार्ड धारक तक आंकड़ा पहुंच गया है। इसलिए आप भी करें भागीदारी, आ गई है राहत की बारी।

इस वीडियो को 1500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। यूजर्स ने जमकर कमेंट दिए। कुछ ने इसको सराहनीय बताया और कहा सरकार की कैंप की पहल अच्छी है और कुछ ने इसको चुनाव से जोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+