अमित शाह से मिले बंदी संजय, तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर हुई खास चर्चा
तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बंदी संजय कुमार ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बंदी संजय कुमार ने अमित शाह से तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
वहीं अमित शाह ने भी बंदी संजय से राज्य के हर राजनीतिक घटनाक्रम पर विस्तार से बातचीत की। अमित शाह से मुलाकात के बाद बंदी संजय ने बताया कि उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना में पूरे भाजपा संगठन को एकजुट होकर अच्छा काम करना होगा।

आपको बता दें कि तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरे दम-खम से मेहनत कर रही है। भाजपा ने तेलंगाना में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए एक खास रणनीति तैयार की है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।












Click it and Unblock the Notifications