केंद्र ने सिर्फ दिल्ली सरकार के कामकाज में दखंलदाजी के लिए भेजा नया LG:आतिशी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार उपराज्यपाल वीके सक्सेना से लगातार तनातनी बढ़ती जा रही है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी के नेता उनसे खुश नहीं है। पार्टी की नेता आतिशी तो लगातार उपराज्यपाल पर हावी है। वो उनको लेकर बयानबाजी कर रही है। इस बीच आतिशी ने तीसरी बार एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने उपराज्यपाल पर फिर निशाना साधा। नए एलजी से उन्होंने कई सारे सवाल पूछे? उन्होंने कहा कि नए एलजी बताएं कि पिछले 10 दिन में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने क्या किया है?, आप अब तक कितने थानों में गए?

Atishi

संगम विहार, श्रीराम कालोनी, वजीराबाद, आंबेडकर नगर में हत्याओं के बाद क्या वह थाने गए? द्वारका के डीसीपी ने एक महिला के साथ अभद्रता की, आप ने क्या कार्रवाई की है? उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पुलिस को सुधारने नहीं, दिल्ली सरकार के कामकाज में दखलंदाजी करने के लिए केंद्र सरकार ने आप को भेजा है। इससे पहले दो बार प्रेसवार्ता कर आतिशी नए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के हो रहे जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ दौरों पर जता चुुकी हैं नाराजगी।

निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर उपराज्यपाल का काफिला रुका और ड्रेन के बांध, उसपर पौधारोपण और ड्रेन में पानी की मात्रा का निरीक्षण किया। इसके अलावा ड्रेन से गाद निकालने, एसटीपी और ड्रेन में मिल रही नालियों का भी निरीक्षण किया। एलजी ने ड्रेन के किनारे विभिन्न किस्मों के फूल लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास से क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यमुना में सीवर के पानी को शोधित करने के बाद ही डाला जाए। नजफगढ़ ड्रेन के आसपास के क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अगले सप्ताह मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों के साथ अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें जल संरक्षण और जलभराव पर चर्चा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+