UK जाने के लिए मंजूरी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आतिशी, विशेष सम्मेलन में लेना चाहती है हिस्सा
आतिशी ने याचिका में कहा, उन्हें कैंब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा इंडिया एट 100: टुवार्ड्स बीइंग ए ग्लोबल लीडर से जुड़े एक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

अगले सप्ताह आधिकारिक यात्रा के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाने के लिए आवश्यक मंजूरी देने पर निर्णय लेने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग को लेकर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।
सम्मेलन में लेना चाहती है हिस्सा
आतिशी ने याचिका में कहा कि उन्हें कैंब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा इंडिया एट 100: टुवार्ड्स बीइंग ए ग्लोबल लीडर से जुड़े एक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 15 जून को होना है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है।
दिल्ली के लिए क्यों महत्वपूर्ण है आतिशी की यात्रा
अधिवक्ता हृषिका जैन, अमन नकवी और भरत गुप्ता के माध्यम से दायर याचिका में आतिशी ने कहा कि उनकी प्रस्तावित यात्रा दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी विकास क्षेत्र में हुए विकास को दिखाने का मौका देगा। साथ ही यह भी कहा कि अगर यात्रा की मंजूरी देने में और देरी हुई तो इसका उद्देश्य निष्फल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications