अरविंद केजरीवाल ने लिखी अमित शाह को चिट्ठी, 4500 निगम कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक लेटर लिखा है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक लेटर लिखा है। इस लेटर में सीएम केजरीवाल ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 4500 कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने अपने इस लेटर में ग्रुप सी के भर्ती नियम के ड्राफ्ट का भी जिक्र किया है और इस लेटर को जल्द मंजूरी देने के लिए भी आग्रह किया है।

arvind kejriwal

गृह मंत्री के दिए गए लेटर में सीएम केजरीवाल ने लिखा कि मैं नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के नियमित मस्टर रोल (आरएमआर) कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने के लिए एनडीएमसी में समूह 'सी' पदों के भर्ती नियमों के अनुमोदन के मुद्दे पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। एनडीएमसी में लगभग 45,00 कर्मचारी हैं जो वर्तमान में आरएमआर के रूप में काम कर रहे हैं और एनडीएमसी के नियमित कर्मचारी बनने के लिए दो साल से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं सरकारी बयान के मुताबिक एनडीएमसी कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय में लंबित है। इन कर्मचारियों ने हाल में सीएम केजरीवाल से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए आग्रह किया था। केजरीवाल सरकार ने एनडीएमसी में ग्रुप सी पदों के भर्ती नियमों के मसौदे के अनुमोदन का प्रस्ताव 25 सितंबर 2020 को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था।

वहीं इस मामले पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अनावश्यक रूप से इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और परिषद ने कार्यकर्ताओं को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव पहले ही पारित कर चुके हैं और इसकी प्रक्रिया जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+