अरविंद केजरीवाल को मिला रामलीला में श्रीराम के रोल का ऑफर, दिल्‍ली सीएम ने दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लालकिले के सामने हो रही लव कुश रामलीला कमिटी के दशहरा कार्यक्रम में बतौर अतिथि हिस्सा लेंगे। सोमवार को कमिटी के प्रेजिडेंट अर्जुन कुमार और जनरल सेक्रट्री सुभाष गोयल चैंबर ऑफ ट्रेड ए

नई दिल्ली,5 अक्टूबरः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लालकिले के सामने हो रही लव कुश रामलीला कमिटी के दशहरा कार्यक्रम में बतौर अतिथि हिस्सा लेंगे। सोमवार को कमिटी के प्रेजिडेंट अर्जुन कुमार और जनरल सेक्रट्री सुभाष गोयल चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) चेयरमैन बृजेश गोयल के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान सीटीआई अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल भी मौजूद रहे। यहां कमिटी ने सीएम को दशहरे पर आने के लिए आमंत्रित किया। इसे अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया। इस बीच अर्जुन कुमार ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप भी एक दिन श्री राम का अभिनय कर लीजिए। आप इसके लिए सबसे उपयुक्त हैं। यह सुनते ही अरविंद केजरीवाल खड़े होकर खूब जोर से खिलखिलाकर हंसे। उन्होंने ऑफर को मुस्कुराकर टाल दिया। अर्जुन कुमार ने बताया कि इससे पहले वह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी मिले थे। उन्हें भी रामलीला में कोई अभिनय करने का आग्रह किया था। उन्होंने भी मुस्कान के साथ ऑफर टाल दिया। इस रामलीला में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, बीजेपी नेता, आम आदमी पार्टी से बृजेश गोयल जैसे राजनेता समेत प्रसिद्ध बॉलिवुड और टीवी धारावाहिक के कलाकार अलग-अलग रोल कर रहे हैं।

arvind

लव कुश रामलीला में इस बार दशहरे के दिन लंकापति रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के तीन नहीं बल्कि नौ पुतलों का दहन होगा। आयोजकों का दावा है कि देश में ऐसा पहली बार होगा जब किसी रामलीला में तीन या चार नहीं बल्कि नौ पुतलों का दहन किया जाएगा। इस लीला में दशहरा वाले दिन बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यहां आने की राष्ट्रपति भवन की ओर से पुष्टि कर दी गई है। अब इस लीला में दहशरे वाले दिन राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बाहुबली का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रभास आ रहे हैं।

हम किसी भी प्रकार की आतिशबाजी नहीं करेंगे। पुतलो में केवल घास भरी जाएगी। हम स्पीकर के माध्यम से बम-पटाखों की आवाज़ चलाएंगे जिससे दर्शकों को लगे की एक भव्य आतिशबाजी हो रही है।
अर्जुन कुमार, लव कुश रामलीला समिति अध्यक्ष

लव कुश रामलीला के प्रधान अर्जुन कुमार ने बताया कि असल में नौ पुतलों के दहन करने के पीछे का कारण यह है कि राष्ट्रपति की ओर से सबसे पहले तीर चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर दिया जाएगा। ऐसे में एक्टर प्रभास और मुख्यमंत्री केजरीवाल कौन से पुतलों का दहन करते। इस समस्या का समाधान यह निकाला गया है कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के तीन-तीन सेट तैयार कराकर मैदान में नौ पुतले खड़े किए जाएं। जिसमें एक सेट राष्ट्रपति, दूसरे सेट को प्रभास और तीसरे का मुख्यमंत्री दहन करेंगे। मैदान में इन पुतलों को खड़ा करने का काम किया जा रहा है।

कुमार ने कहा कि 'रामलीला समिति ने फैसाल लिया है कि हम किसी भी प्रकार की आतिशबाजी नहीं करेंगे। पुतलो में केवल घास भरी जाएगी। हम स्पीकर के माध्यम से बम-पटाखों की आवाज चलाएंगे जिससे दर्शकों को लगे की एक भव्य आतिशबाजी हो रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+