दिल्ली-पंजाब के बीच हुआ नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट, भगवंत मान और केजरीवाल ने किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान की मंगलवार को संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की। डिजिटल मोड पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

 केजरीवाल ने किए हस्ताक्षर

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि सिर्फ हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है, और सरकारों ने भी ऐसा किया। लेकिन आपस में एक दूसरे से सीखा नहीं। हम इस एग्रीमेंट के तहत दिल्ली में हो रहे अच्छे काम को पंजाब में भी किया जाएगा। पंजाब के अच्छे काम को सीखकर दिल्ली में भी कराया जाएगा। दो दिन से मान साहब दिल्ली के दौरे पर हैं और यहां के स्कूल और अस्पताल देख रहे हैं।

दिल्ली में हमने इस साल रोजगार बजट दिया है, पंजाब में भी बहुत जल्द रोजगार बढ़ेगा। दिल्ली को साफ करने के लिए हमने अधिकारियों को इंदौर की व्यवस्था देखने को बोला है, वह देश का सबसे साफ शहर है, वहां भाजपा की सरकार है, दिल्ली की एमसीडी में भी भाजपा सरकार रही, लेकिन यहां सफाई नहीं हो पाई, नालेज शेयरिंग करनी चाहिए। यह गलत है कि पंजाब की सरकार दिल्ली से चल रही है। कोई नालेज शेयरिंग के लिए फिनलैंड गया तो यह मतलब नहीं कि वहां की सरकार फिनलैंड से चल रही है।

सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों को देखा। मान इससे खासे प्रभावित नजर आए और कहा कि वह दिल्ली माडल को पंजाब में लागू करेंगे। दिल्ली की तरह पंजाब में भी मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल और स्कूल बनवाएंगे।

दिल्ली सरकार की तरह ही पंजाब में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण देंगे और सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए उनसे विचार लेंगे। दिल्ली के सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल के दौरे के समय मान के साथ पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत, स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला और पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

दो दिन के दौरे पर दिल्ली आए भगवंत मान ने केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व पंजाब से साथ आए मंत्रियों और अधिकारियों के साथ दिल्ली के स्कूल, क्लीनिक व अस्पताल देखे। पहले दिन का दौरा पूरा करने पर उन्होंने कहा कि आज हमने दिल्ली सरकार के स्कूल को देखा। यह शिक्षा का अगला स्तर है। बड़े-बड़े स्कूल जो सोच भी नहीं सकते, वो दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लागू हो चुका है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पहले से अब ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। बहुत जल्द ही पंजाब के अंदर भी स्मार्ट स्कूल देखने को मिलेगा।

स्कूलों में स्वीमिंग पूल, बड़े-बड़े हाल, हर तरह की लैब हैं। इसी तरह से हैपिनेस क्लासेज अब पंजाब में भी होंगी। हम पंजाब के सरकारी स्कूलों को भी ऐसा माडल बनाएंगे, जहां अमीर-गरीब के बच्चे एक बेंच पर पढ़ सकेंगे।मान ने कहा कि उनका राज्य दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों के माडल से सीखेगा। मोहल्ला क्लीनिक में मान ने मरीजों से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें बताया कि उन्हें डाक्टर से मिलने और दवा लेने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं।

मान ने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की पूरी दुनिया ने प्रशंसा है। उन्होंने पंजाब में भी इसी तरह के अस्पताल और क्लीनिक बनाने की इच्छा व्यक्त की। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के दौरे के दौरान केजरीवाल ने मान से कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल निजी अस्पतालों की तरह आधुनिक हैं। चिराग एनक्लेव के एक सरकारी स्कूल में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मान को बताया कि दिल्ली में सत्ता में आने के बाद आप ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई थी और शहर में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव मांगे थे।

केजरीवाल ने पंजाब के अधिकारियों को बताया कि सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है और शिक्षकों को भारतीय प्रबंधन संस्थानों में प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक में आने वाले 95 प्रतिशत मरीज वहां दी जाने वाली सेवाओं से संतुष्ट हैं। केजरीवाल ने मान से कहा कि हमने दिल्ली के सबसे पाश इलाके ग्रेटर कैलाश में दो मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं और इन केंद्रों पर काफी अच्छी संख्या में मरीज भी आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+