दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गुजरात के लोगों से अपील, कांग्रेस पर बर्बाद न करें वोट

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के लोगों से कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद नहीं करने और इसके बजाय आप को वोट देने की अपील करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी का सत्तारूढ़ भाजपा के साथ सीधा मुकाबला है।

Arvind Kejriwal appeals to the people of Gujarat, do not waste votes on Congress

केजरीवाल का दावा- कांग्रेस को सिर्फ चार-पांच सीटें ही मिलेंगी
अहमदाबाद पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने दावा किया कि एक और पांच दिसंबर को होने वाले 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ चार-पांच सीटें ही मिलेंगी और उसका मत प्रतिशत 13 प्रतिशत से नीचे गिर जाएगा। भाजपा गुजरात में 27 वर्षों से सत्ता में है।

भाजपा का मुकाबला सिर्फ AAP कर सकती है
इस बार, केजरीवाल की अगुआई वाली आप बार-बार जोर दे रही है कि कांग्रेस जमीन खो रही है और वह (आप) राज्य में खुद को भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश करने के अभियान में जुटी हुई है। आप ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने 178 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है।

पूरी तरह ढह रही है कांग्रेस
अरविंद केजरीवाल ने अब भी कांग्रेस को वोट देने का मन बनाए रखे पार्टी के कट्टर मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसा करके अपना वोट बर्बाद न करें। उन्होंने कहा, 'उन्हें आप को वोट देना चाहिए जो आपके बच्चों और आपके परिवार को उम्मीद दे रही है।' उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस पूरी तरह ढह रही है। कोई कांग्रेस को वोट देने नहीं जा रहा।

Gujarat Election 2022 को लेकर कांग्रेस और AAP में तकरार,अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
केजरीवाल ने किया चुनाव को लेकर बड़ा दावा
केजरीवाल ने आगे दावा किया कि राज्य में दो तरह के मतदाता थे, एक जो भाजपा से नफरत करते थे और उसे वोट नहीं देना चाहते थे क्योंकि वे उसके 27 वर्ष के कुशासन से निराश थे। फिर कुछ ऐसे भी थे जो भाजपा से निराश थे, लेकिन कांग्रेस से ज्यादा नफरत करते थे और मजबूरी में सत्ताधारी पार्टी को वोट देना पड़ा। दूसरी श्रेणी के मतदाता आप को वोट देंगे और साथ ही कांग्रेस का वोट भी आप को जा रहा है। आप के एक पदाधिकारी के अनुसार, चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए केजरीवाल के गुजरात में दो दिन रुकने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+