Gujarat Election 2022 को लेकर कांग्रेस और AAP में तकरार,अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

गुजरात चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में वाकयुद्ध जारी है। इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने अहमदाबाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का मत प्रतिशत 13 फीसदी से नीचे गिर जाएगा और इसे केवल 4 से 5 सीटे मिलेंगी। ऐसे में बीजेपी का सीधा प्रतिद्वंदी आप आदमी पार्टी है। बता दें कि राज्य में 1 और 5 दिसबंर को दो चरणों में चुनाव होने वाले है। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Conflict between Congress and AAP over Gujarat Election 2022, Arvind Kejriwal made a big claim

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के समर्थकों से वोट बर्बाद न करने की अपील करते हु्ए कहा, कांग्रेस ढह रही है। कोई भी कांग्रेस को वोट नहीं देने वाला। गुजरात में दो तरह के वोटर्स हैं। एक तो वो जो 27 साल के कुशासन से नाराज था और बीजेपी से नफरत के चलते कांग्रेस को वोट देते थे। जबकि दूसरे वो जो बीजेपी सें तंग आ चुके थे लेकिन कांग्रेस से ज्यादा नफरत के चलते बीजेपी को वोट करते थे। ऐसे में अब दोनों वोटर आप को वोट दे रहे हैं। मेरा अनुमान है कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 13 फीसदी नीचे गिर जाएगा। कांग्रेस को केवल 4 से 5 वोट मिलेंगे।

वहीं केजरीवाल ने जोर देकर आगे कहा कि गुजरात चुनाव में बीजेपी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। कांग्रेस ने आप पर पलटवार करते हुए ट्वीट कर कहा, गुजरात में पिछले चुनाव में सभी सीट मिलाकर 24,918 वोट और 0.1% वोट लाने वाले पार्टी के अध्यक्ष 42% वोट वाले पार्टी के बारे में 5 सीट लाने की बात कर रहे हैं। जिस पार्टी के सीएम उम्मीदवार को जमानत बचाने के लिए सीट नहीं मिल रही, उस पार्टी को गुजरात में कोई गंभीरता से नहीं ले रहा।

गुजरात में राजनीतिक परिदृश्य

गुजरात भाजपा के लिए एक अभेद्य गढ़ साबित हुआ है यहां पार्टी 1995 से राज्य में विधानसभा चुनाव जीत रही है। 2017 के चुनाव में, भगवा पार्टी और कांग्रेस के बीच एक कांटे की टक्कर थी। भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीटें जीतीं, जबकि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी ने 77 सीटों पर प्रभावशाली जीत हासिल की। 11 सितंबर, 2021 को एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में, विजय रूपाणी ने बिना कोई विशेष कारण बताए गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया।

एक दिन बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को नया मुख्यमंत्री चुना गया। दलबदल की एक श्रृंखला के कारण, भाजपा के पास वर्तमान में कांग्रेस की 64 सीटों की तुलना में राज्य विधानसभा में 111 सीटें हैं। आगामी चुनावों में, आप गुजरात में एक विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है, जहां की राजनीति बीजेपी और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अब तक 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 3000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता, 10 लाख सरकारी नौकरी, 18 साल और उससे अधिक उम्र की हर महिला के लिए 1000 रुपये मासिक भत्ता और कृषि ऋण माफी जैसे कई वादे किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+