दिल्ली MCD चुनाव के ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

Delhi MCD Elections: दिल्ली में नगर निगम चुनाव का ऐलान हो गया है. शुक्रवार को इलेक्शन कमीशन ने चुनाव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एमसीडी चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है. देश की राजधानी दिल्ली में 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 7 सितंबर को नतीजों का ऐलान होगा. दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमिशनर विजय देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि केंडिडेट्स के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवबंर होगी. वहीं चनाव 4 दिसंबर को होंगे और नतीजों का ऐलान 7 दिसंबर को किया जाएगा.

Arvind Kejriwal

इस साल अप्रैल में होने थे चुनाव
दिल्ली में इस साल अप्रैल में नगर निगम में चुनाव होने थे. लेकिन केंद्र सरकार दिल्ली के तीनों निकायों को जोड़ना चाहती थी. आठ मार्च को राज्य चुनाव आयुक्त एस के श्रीवास्तव चुनावी तारीखों का ऐलान करना था. लेकिन उन्हें कुछ घंटों पहले ही रोक दिया गया.

पहले दिल्ली में होते थे तीन नगर निगम
जानकारी के लिए बता दें पहले दिल्ली में तीन निगम हुआ करते थे. जिसमें उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम थे. लेकिन अब इन तीनों निगम का परीसिमन कर दिया गया है. जिसके बाद वार्डों की तादाम में भी कमी आई है.

दिल्ली में एमसीडी वार्ड की तादाद 250 हुई
आपको बता दें पहले दिल्ली के त्तर और दक्षिण निगमों में 104-104 वॉर्ड हुआ करते थे. वहीं पूर्वी नगर निगम के अंतरगत 64 वार्ड थे. लेकिन परिसिमन के बाद अब दिल्ली में नगर निगम वार्डों की तादाद 250 हो गई है. जिसमें से 43 अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के ऐलान के बाद ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- पिछले 15 साल में बीजेपी ने पूरी दिल्ली में कूड़ा फैला दिया है, कूड़े के पहाड़ बना दिए हैं. 4 दिसंबर को इस बार दिल्ली की जनता दिल्ली की साफ सफाई के लिए वोट देगी. दिल्ली को साफ और खूबसूरत बनाने के लिए वोट देगी. इस बार दिल्लीवासी नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को चुनेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+