941 चिकित्सा अधिकारी के उम्मीदवारों का नियुक्ति पत्र जारी, 808 लोगों ने संभाला कार्यभारः अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी 2022 में शुरू की गई थी।

अगस्त 2022 में सभी औपचारिकताओं व प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिये गए थे। ये जानकारी अनिल विज हरियाणा विधानसभा में किए गए एक प्रश्न के उत्तर में दी।

Anil Vij

उन्होंने कहा कि 941 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए गये थे। जिनमें से 808 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कार्यग्रहण कर लिया गया था। स्वास्थ्य व गृहमंत्री विज ने कहा कि हरियाणा में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 10 दिन पहले ही 25 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए जो जल्द विभाग को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के स्वास्थ्य विभाग में 3073 मेडिकल ऑफिसर कार्यरत हैं। जबकि 3903 स्वीकृत पद है। इसके अतिरिक्त 167 डॉक्टर नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा लिए गए हैं।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले एमबीबीएस डॉक्टर लिए जाते थे, लेकिन अब हमारी सरकार ने स्पेशल कैडर बनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत इनके अलग सर्विस रूल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा सेवा को उपलब्ध करवाने के लिए डिमांड आधारित नहीं, बल्कि जरूरत अनुसार मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। हरियाणा देशभर में पहला राज्य है जहां स्वास्थ्य से संबंधित मैपिंग की जा रही है। इस स्वास्थ्य मैपिंग का अवलोकन केंद्र ने भी किया है। विज बताया कि मैपिंग से संबंधित एजेंसी की रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है।

वहीं एक अन्य प्रश्न में उन्होंने कहा कि खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि उक्त पद जल्द भरे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+