चीन में कोरोना का कहर: एशियन गेम्स को लेकर बोले अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। साल 2022 में एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझाउ में प्रस्तावित है। 19वें एशियाई खेलों का आयोजन 10 सितंबर से लेकर 25 सितंबर के बीच किया जाएगा लेकिन खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है। मौजूदा समय में चीन में कोरोना का कहर जारी है। जिसके चलते एशियन गेम्स को स्थगित करने पर चर्चा हो रही है। हालांकि इन खेलों का आयोजन होगा या नहीं इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं एशियाड के स्थगन को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पूछा गया कि चीन में बढ़ते कोविड-19 के मामलों के चलते क्या एशियाई खेलों को स्थगित किया जाएगा? इस सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा,' हम वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। यह मेजबान देश की तैयारियों पर निर्भर करता है। आने वाले समय में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा।
26 हजार से ज्यादा एक्विट केस
पिछले कुछ समय से चीन में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में चीन में 26567 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जिनमें से 458 लोंगो की स्थिति काफी गंभीर है। बीते कुछ सालों में कोरोना का दंश झेल रहे चीन में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।
10 सितंबर से शुरू होंगें खेल
चींन के हांगझाउ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों की शुरुआत 10 सितंबर से होनी है। इसका आयोजन 15 दिनों तक किया जाएगा। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। एशियन गेम्स में 37 खेलों में खिलाड़ी अपना दमखन दिखाएंगे। इन 37 खेलों में 28 खेल ऐसे हैं जिन्हें 2024 में पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक में शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications