अन्न उत्सव मध्य प्रदेश : 5 करोड़ हितग्राहियों को 6 माह तक निशुल्क खाद्यान्न मिलेगा

भोपाल। 7 अप्रैल को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी है। प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव पर 7 अप्रैल को अन्न उत्सव मनाया जाएगा, इससे लगभग 5 करोड़ हितग्राहियों को 6 माह तक नि:शुल्क खाद्यान्न मिलेगा। प्रत्येक दुकान से खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

madhya pradesh

शिवराज सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ से प्रारंभ आजादी का अमृत महोत्सव पर मध्य प्रदेश के लगभग 5 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। समारोह पूर्वक होने वाले इस उत्सव को देश में एक साथ 7 अप्रैल को मनाया जाएगा।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के छठवें चरण में हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण सितंबर 2022 तक किया जाएगा। यह खाद्यान्न राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में नियमित रूप से प्रदाय किये जा रहे खाद्यान्न की मात्रा के अतिरिक्त होगा। अभी तक यह योजना मार्च 2022 तक ही थी।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव संबंधी पोस्टर्स एवं बैनर्स से सभी उचित मूल्य की दुकान सुसज्जित की जाएगी। प्रत्येक दुकान से खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर POS मशीन चालू हालत में उपलब्ध रहेगी। पात्र हितग्राही 7 अप्रैल को उचित मूल्य की दुकान पर पहुँचें और अपना खाद्यान्न प्राप्त करें। योजना के ऐसे हितग्राही जो माह मार्च में अपना खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके थे, वे अन्न उत्सव के दिन मार्च का खाद्यान्न भी प्राप्त कर सकेंगे। अन्न उत्सव स्थानीय जन-प्रतिनिधियों एवं उचित मूल्य दुकान स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+