अनिल विज बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में हरियाणा बनेगा नंबर-1, नई योजना जल्द

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में हरियाणा देश का नंबर वन प्रदेश बनेगा और प्रदेश के नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जल्द एक नई योजना को लागू किया जाएगा। विज आज अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Anil Vij

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अब 28 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे और प्रदेश के लगभग सवा करोड़ लाभार्थी इस योजना में शामिल हो जाएंगे जिससे हरियाणा की लगभग आधी आबादी आयुष्मान के तहत कवर होगी और ईलाज के लिए उन्हें एक पैसा नहीं लगाना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि योजना लागू करने के लिए वह मुख्यमंत्री को बधाई एवं धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस योजना को लागू किया। उन्होंने कहा जल्दी ही हम प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक और योजना लांच करने जा रहे हैं, जल्द इसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी। श्री विज ने इस अवसर पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे कर्मचारी है जिनका मुफ्त ईलाज होता हैं, उनको भी जल्द कैशलैस ईलाज की सुविधा मिलने जा रही है और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देष दिए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों को भी भविष्य में ईलाज कराकर बिल पास कराने की जरूरत नहीं है। जैसे ही वह अस्पताल में जाएंगे उनका कैशलैस ईलाज शुरू हो जाएगा और इसकी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की दो मुख्य जिम्मेदारी होती है जिनमें एक शिक्षा और दूसरी स्वास्थ्य की। उनका कहना है कि वह समझते हैं की उनकी सरकार इन दोनों दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन कर रही है। हरियाणा का कोई भी व्यक्ति जो इस सीमा में आता है को अब ईलाज के बिना उसे दम तोड़ना नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+