वर्ल्ड कप की हार का पीएम मोदी पर ठीकरा फोड़ने वालों को अनिल विज ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा

Haryana News: वर्ल्ड कप में भारत की हार पर क्रिकेट प्रेमी अभी सदमें से उबर तक नहीं पाए हैं। वहीं, दूसरी तरह राजनीतिक मैदान पर इस विश्वकप हार पर अलग जंग छिड़ी है। जिस दिन से भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप हारी है उस दिन से विपक्षी पार्टियां एक ही मुद्दा भुना रही हैं कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की हार कारण प्रधानमंत्री मोदी हैं।

सभी पार्टियां पीएम मोदी पर निशाना साध रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्ल्ड काप हार को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। तो वहीं, अब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने नेताओं के बयान अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तीखी कटाक्ष किया है।

Anil Vij

गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ये (I.N.D.I.A) वाले खेल के बारे भी जितने भी नेता बोल रहे हैं, उनको खेल की एबीसीडी भी नहीं आती है। उन्हें खेल की भावना का नहीं पता हर खेल में एक पार्टी जीतती है तो दूसरी हारती है। यह दोनों को ही स्वीकार करना होता है और उसे वही स्वीकार कर सकता है जिसमें खेल की भावना हो।

इससे पहले अनिल विज ने कहा था कि यह मैच है इसमें किसी की भी जीत और किसी की भी हार हो सकती है। इसे खेल भावना के साथ लेना चाहिए। इतना ही नहीं, कहा कांग्रेस के लिए पनौती तो राहुल गांधी खुद हैं। जिस दिन से वह कांग्रेस के मुखिया बनकर सामने आए हैं, उस दिन से कांग्रेस डूबती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+