आंध्र: बढ़ती महंगाई को लेकर वाईएसआरसी सरकार के खिलाफ मंगलवार से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी टीडीपी

तेल, उत्पाद और गैसों की तेजी से बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्षी दल टीडीपी ने मंगलवार से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

हैदराबाद, 11 जनवरी। तेल, उत्पाद और गैसों की तेजी से बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्षी दल टीडीपी ने मंगलवार से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सोमवार को पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद इस बात की घोषणा करते हुए टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वाईएसआरसी सरकार राज्य में ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने में विफल रही है। आसमान छूती कीमतों और सरकार के विरोध में टीडीपी नेता कीमतें कम होनी चाहिए और जगन सरकार को इस्तीफा देना चाहिए के नारे के साथ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

TDP

यह भी पढ़ें: दिल्ली-हिसार के बीच दौड़ेंगी सुपर फास्ट रेल, रेल मंत्री और हरियाणा के CM खट्टर की हुई मुलाकात

टीडीपी नेताओं ने कहा कि बढ़ती कीमतों को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्र मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। टीडीपी प्रमुख नायडु ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की तेजी से बढ़ती कीमतों ने सभी वर्ग के लोगों पर असीमित बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़ते बिल के कारण लोग इस वर्ष संक्रांति त्योहार मनाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जगन सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को सीमित करने में असफल रही है। टीडीपी शासन के दौरान शुरू की गई संक्रांति कनुका, रमजान थोफा और क्रिसमस थोफा को मनमाने ढंग से रद्द कर दिया गया। उन्होंने पिछले तीन सालों से राज्य में हो रहे अवैध खनन लिए भी सरकार पर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+