आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय ग्लोबल हेल्थ समिट शुरू
अमेरिका में सेवारत लगभग 100 प्रतिष्ठित भारतीय मूल के डॉक्टर शुक्रवार से शुरू हो रहे ग्लोबल हेल्थ समिट में हिस्सा लेने के लिए विशाखापत्तनम पहुंच गए हैं।

अमरावतीः अमेरिका में सेवारत लगभग 100 प्रतिष्ठित भारतीय मूल के डॉक्टर शुक्रवार से शुरू हो रहे ग्लोबल हेल्थ समिट में हिस्सा लेने के लिए विशाखापत्तनम पहुंच गए हैं। इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का आयोजन अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) द्वारा किया जा रहा है।
शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। एएपीआई के अध्यक्ष डॉ. टी रवि राजू ने कहा कि बच्चों के इलाज, कैंसर के इलाज की आधुनिक प्रक्रिया और नए चलन पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चर्चा की जाएगी। एएपीआई नेता डॉ. रवि कोल्ली, चलासानी वीआरके प्रसाद, और डॉ. माइनेनी नागेंद्र, एएमसी के प्रिंसिपल डॉ. जी बुच्चिराजू, केजीएच के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार और अन्य लोग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।आयोजक 8 जनवरी को वॉकथॉन का आयोजन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications