Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी से पत्र लिखकर की ये मांग

Andhra Pradesh News: टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आंध्र प्रदेश की हालतों को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के विकृत दिमाग से किए गए अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कृत्यों के कारण आंध्र प्रदेश के पांच करोड़ लोग अभूतपूर्व और सबसे कष्टदायक समय से गुजर रहे हैं।

TDP chief N Chandrababu Naidu

अपनी कार्रवाई को उचित ठहराते हुए एन चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया कि उन्होंने विपक्ष के नेता के रूप में उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए लोकतंत्र के हित में पत्र लिखा था।

एन चंद्रबाबू नायडू ने बड़े पैमाने पर हिंसा, निरंकुशता और अन्य संवैधानिक उल्लंघनों को समझाने के लिए कई उदाहरणों का हवाला दिया। टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के मुताबिक संवैधानिक संस्थानों को नष्ट करना और न्यायपालिका और केंद्रीय एजेंसियों की आलोचना करना, इनका काम बन गया है।

अपने 8 पन्नों के पत्र में उदाहरण देते हुए नायडू ने दावा किया कि वाईएसआरसी सरकार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को 'डराने' वाली है। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है और पूजा स्थलों पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौलिक अधिकारों को ताक पर रखा जा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+