काकीनाडा के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में खुला आंध्र प्रदेश का पहला 'दूध बैंक'
कृतिका शुक्ला ने कहा, 'यह सुविधा धात्री लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर द्वारा संचालित की जाएगी। इसके तहत स्वस्थ माताओं से दूध खरीदा जाएगा और इस दूध को बैंक में भेजने से पहले आधुनिक प्रयोगशालाओं में टेस्ट किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश में अपनी तरह के पहले 'मिल्क बैंक' का उद्घाटन सोमवार को काकीनाडा के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के बाल रोग विभाग में किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कृतिका शुक्ला ने कहा कि जिन नवजात शिशुओं को मां के दूध से वंचित रखा जाता था और अब तक डब्बे का दूध दिया जाता था, वे अब मिल्क बैंक के माध्यम से मां का दूध प्राप्त कर सकते हैं।
कृतिका शुक्ला ने कहा, 'यह सुविधा धात्री लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर द्वारा संचालित की जाएगी। इसके तहत स्वस्थ माताओं से दूध खरीदा जाएगा और इस दूध को बैंक में भेजने से पहले आधुनिक प्रयोगशालाओं में टेस्ट किया जाएगा। देश में अभी करीब 80 ऐसे मिल्क बैंक हैं। पूर्वी गोदावरी जिले के लोगों के लिए काकीनाडा में यह दूध बैंक होना काफी अहम है।'
कृतिका शुक्ला ने आगे कहा, 'इस पहल का उद्देश्य है कि किसी भी शिशु को अपने जीवन के शुरुआती चरणों में मां के दूध से वंचित नहीं रहना चाहिए। जो माताएं किन्हों वजहों से अपने शिशु को स्तनपान नहीं करा सकती, वे इस दूध बैंक का उपयोग कर सकती हैं।'











Click it and Unblock the Notifications