आंध्र प्रदेश ने एक बार फिर की ओडिशा में घुसपैठ की कोशिश, जानिए नया मामला
ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच कोटिया क्षेत्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच, आंध्र प्रदेश सरकार कोरापुट में नंदपुर ब्लॉक के अंतर्गत अंडारुगुडा में एक कॉफी बागान स्थापित करके घुसपैठ की कोशिश कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश ने मनरेगा के तहत कॉफी बागान स्थापित करने के लिए रायपाड़ा गांव के पास जमीन का एक हिस्सा अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य की सरकार ने कॉफी बागान के आसपास अपना क्षेत्र होने का दावा करते हुए एक साइन बोर्ड लगा दिया है।

इस साइन बोर्ड से पता चलता है कि 2019 के दौरान परियोजना के लिए 69 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। कुछ स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र का दौरा करने के लिए नियुक्त किया।
हाल ही में पार्वतीपुरम मान्यम जिले के आंध्र सरकार के अधिकारियों ने कोरापुट के कोटिया क्षेत्र का दौरा किया और फागुनासिनेरी और फातुसिनेरी में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के जनजातीय कल्याण विभाग के कुछ अधिकारी इस क्षेत्र में गए और कई कल्याणकारी योजनाओं की पेशकश करके स्थानीय लोगों को लुभाने का प्रयास किया।
आपको बता दें कि ओडिशा सरकार ने इसपर सख्त विरोध जताया, इसके बावजूद आंध्र प्रदेश ने कोटिया क्षेत्र में घुसपैठ करना और स्थानीय लोगों को लुभाना जारी रखा है।












Click it and Unblock the Notifications