तेलंगाना के साथ संपत्ति के निष्पक्ष बंटवारे के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा आंध्र प्रदेश, जानिए क्या है मामला?
आंध्र प्रदेश राज्य ने अपने और तेलंगाना राज्य के बीच संपत्ति और देनदारियों के विभाजन की मांग वाली याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) का रुख कर तेलंगाना के साथ संपत्तियों का समान एवं शीघ्रता से बंटवारा करने का अनुरोध किया है। आंध्र प्रदेश ने दलील दी है कि तेलंगाना के गठन के आठ साल से अधिक समय बाद भी संपत्तियों का वास्तविक बंटवारा शुरू नहीं हुआ है।
इसने शीर्ष न्यायालय का रुख कर दावा किया है कि संपत्तियों का बंटवारा नहीं किये जाने के चलते तेलंगाना को फायदा हुआ है क्योंकि इनमें से 91 प्रतिशत संपत्तियां हैदराबाद में स्थित हैं। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश का विभाजन किया गया था और नया राज्य तेलंगाना दो जून 2014 को अस्तित्व में आया था। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications