स्टार्टअप्स के लिए एक 'उभरता' डेस्टिनेशन बना आंध्र प्रदेश: सेंट्रल रैंकिंग
अमरावती, 05 जुलाई: अगर आप अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। दरअसल, डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड यानी डीपीआईआईटी ने उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जारी की है जहां स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए बेहतर माहौल है। रैंकिंग के अनुसार उभरते स्टार्टअप परिवेश की श्रेणी में आंध्र प्रदेश, बिहार, मिजोरम और लद्दाख को शामिल किया गया है।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में आंध्र प्रदेश को उभरते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की श्रेणी A में स्थान दिया है। इसका श्रेय राज्य सरकार द्वारा कई सराहनीय पहलों को दिया जा सकता है। जैसे स्टार्टअप्स के लिए एक मजबूत पोर्टल का निर्माण और साथ ही एक्सपोजर और ज्ञान सत्रों के माध्यम से सक्षमकर्ताओं की क्षमता को बढ़ावा देना।
आंध्र प्रदेश और बिहार ऐसे दो राज्य थे जिन्हें इमर्जिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम में श्रेणी ए (एक करोड़ से अधिक की आबादी वाले राज्य / केंद्र शासित प्रदेश) में स्थान दिया गया था, जबकि मिजोरम और लद्दाख को श्रेणी बी में रखा गया था। आंध्र का मूल्यांकन सात 'सुधार क्षेत्रों' में किया गया है, जिनका राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है, जिसने 'एबलर्स के क्षमता निर्माण' सुधार क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी दिखाई है।
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने सोमवार को राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2021 जारी की। गोयल ने सभी संबंधित पक्षों से कहा कि स्टार्टअप परिवेश के लिहाज से भारत इस समय दुनिया में तीसरे स्थान पर है और उसे दुनिया में शीर्ष बनाना है। उन्होंने इसके लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया है।












Click it and Unblock the Notifications