आंध्र प्रदेश के सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ओमिक्रॉन से बचने के लिए वैक्सीनेशन को करें तेज
विजयवाड़ा, दिसंबर 14। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ओमिक्रॉन के खतरे के बीच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में टीकाकरण अभियान को तेज किया जाए। उन्होंने कहा है कि ओमिक्रॉन संक्रमण के खतरे को कम करने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है। आपको बता दें कि ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा करने वाले मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को केंद्र के साथ समन्वय करने और आवश्यक संख्या में टीके प्राप्त करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य की एक बड़ी आबादी अगले महीने तक पूरी तरह से वैक्सीनेट हो जाएगी।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के मद्देनजर हवाई अड्डों पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए राज्य में अगले एक सप्ताह में जीनोम सीक्वेसिंग लैब स्थापित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि फीवर सर्वेक्षण जारी है और वर्तमान में 32वां फीवर सर्वेक्षण किया जा रहा है। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,912 एक्टिव केस हैं। वहीं रिकवरी रेट 99.21 प्रतिशत है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.52 प्रतिशत है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने समीक्षा मीटिंग में अधिकारियों को अस्पतालों में सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications