अमरावती को राजधानी बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची आंध्र प्रदेश सरकार
आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें अमरावती को राज्य का एकमात्र राजधानी बनाने का आदेश दिया गया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश की व
अमरावती,19 सितंबरः आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें अमरावती को राज्य का एकमात्र राजधानी बनाने का आदेश दिया गया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश की वाईएस जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने राज्य की तीन राजधानियां बनाने का फैसला किया था।
आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से वकील मेहफूज नाजकी ने कहा है संविधान के तहत संघीय ढांचे में हर राज्य को ये फैसला करने का अधिकार है कि वो अपनी राजधानी कहां रखे। हाईकोर्ट का ये कहना कि राज्य सरकार को अपनी राजधानी तय करने का अधिकार नहीं है, संविधान की मूल भावना का उल्लंघन है।
याचिका में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का आदेश शक्तियों के बंटवारे के सिद्धांत का उल्लंघन है। हाई कोर्ट ये तय नहीं कर सकती है कि राज्य की राजधानी कहां रहे। दरअसल 3 मार्च को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि राज्य सरकार अमरावती शहर को राजधानी के रूप में छह महीने में विकसित करे और उसका निर्माण करे।
उल्लेखनीय है कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने प्रस्ताव किया है कि राज्य में तीन राजधानी हो। विशाखापत्तनम, कुर्नुल और अमरावती।