प्राकृतिक खेती के लिए आंध्र प्रदेश को मिला 120 करोड़ रुपये का वैश्विक अनुदान

आंध्र प्रदेश सरकार को को-इम्पैक्ट से ₹120 करोड़ का वैश्विक अनुदान प्राप्त हुआ है।

farmer

अमरावती,17 दिसंबरः आंध्र प्रदेश सरकार को को-इम्पैक्ट से ₹120 करोड़ का वैश्विक अनुदान प्राप्त हुआ है। को-इम्पैक्ट एक ऐसी संस्था है, जो एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक अवसरों जैसे क्षेत्रों में समाज के कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के जीवन में बदलाव लाने वाली सरकारों और एजेंसियों की पहल को आर्थिक रूप से बढ़ावा देती है।

यह फंड आध्र प्रदेश को रायथु साधिका संस्था द्वारा शुरू किए गए आंध्र प्रदेश समुदाय-आधारित प्राकृतिक कृषि कार्यक्रम (एपीसीएनएफ) के लिए दिया गया है। रायथु साधिका संस्था ने राज्य में 6.3 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर जाने के लिए प्रेरित किया था। अनुदान से सिस्टम में कई माध्यम से बदलाव की शुरुआत होने की उम्मीद है। इसके एक हिस्से में यह सुनिश्चित करना शामिल है कि राज्य में 2.8 मिलियन किसान परिवार और अन्य राज्यों के 0.4 मिलियन किसान और उनके परिवार इस दशक में अपनी प्राकृतिक कृषि यात्रा शुरू करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+