आंध्र प्रदेश: जल्द पूरा होगा रामायपट्टनम बंदरगाह का पहला चरण

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में 3,736 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रामायपट्टनम बंदरगाह के पहले चरण का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को बताया कि दक्षिण और उत्तर ब्रेकवाटर कार्य पूरा होने वाला है। ड्रेजिंग और पुनर्ग्रहण कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में बंदरगाह में सालाना 34 मिलियन टन की कार्गो हैंडलिंग क्षमता वाली चार बर्थ होंगी। रेड्डी ने पिछले साल जुलाई में बंदरगाह के निर्माण की आधारशिला रखी थी। पूरी तरह से पूरा होने पर, बंदरगाह में सालाना 138 मिलियन मीट्रिक टन की कार्गो हैंडलिंग क्षमता के साथ 19 बर्थ होंगे।

Andhra Pradesh

ये परियोजना राज्य सरकार के संगठन एपी मैरीटाइम बोर्ड के तहत रामायपट्टनम पोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। रामायपट्टनम राज्य सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे चार नए ग्रीनफील्ड बंदरगाहों में से एक है। जिसकी समीक्षा बैठक सीएम ने अपने सरकारी आवास पर की।

5,155 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च से बनाया जा रहा मछलीपट्टनम बंदरगाह 115 मिलियन मीट्रिक टन की वार्षिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता के साथ 16 बर्थ से सुसज्जित होगा और पहले चरण में इसमें चार बर्थ होंगे। जमीनी सुधार और दक्षिण एवं उत्तर ब्रेकवाटर से संबंधित कार्य पूरे जोरों पर हैं।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीकाकुलम जिले के मुलापेटा बंदरगाह पर पहले दो बर्थ से संबंधित कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 4,361 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस बंदरगाह में 83 मिलियन टन की वार्षिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता के साथ 10 बर्थ होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+