आंध्र प्रदेश: कांग्रेस ने लगाया आरोप- सरकार मेडिकल एजुकेशन को लेकर कर रही व्‍यापार

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गिदुगु रुद्र राजू ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार मेडिकल एजुकेशन के नाम पर व्‍यापार कर रही है। इसके साथ ही राजू ने जीओ नंबर 107 और 108 को वापस लेने की मांग की है।

Gidugu Rudra Raju

उन्‍होंने कहा कि इन नंबरों के कार्यान्‍वयन से एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्‍पसंख्‍यकों वर्ग के छात्रों को नुकसान होगा। जीओ के 107 और 108 नंबर प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों से संबंधित थे।

राज्य पार्टी कार्यालय में सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजू ने कहा कि राज्य सरकार सेल्‍फ फाइनेंस पाठ्यक्रम लागू कर रही है। चिकित्सा शिक्षा में और नए कॉलेजों में 35 प्रतिशत सीटें उस श्रेणी के तहत आवंटित की गईं, जिसमें छात्रों को प्रति वर्ष 12 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि राज्य सरकार मेडिकल एजुकेशन को लेकर बिजनेस कर रही है और पांच मेडिकल कॉलेजों में छात्रों से भारी मात्रा में शुल्क वसूलने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+