आंध्र प्रदेश: 9.48 लाख स्वयं सहायता समूहों को 1353 करोड़ वितरित करेंगे सीएम रेड्डी

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी अमलापुरम में एक कार्यक्रम में 9.48 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 1,05,13,365 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1,353.76 करोड़ रुपये जमा करेंगे। ये पैसा वाईएसआर सुन्ना वड्डी योजना के तहत दिया जाएगा।

ये लगातार चौथा वर्ष है, जब ये योजना एसएचजी महिलाओं के लाभ के लिए लागू की जा रही है। राज्य सरकार, बैंक ऋण प्राप्त करने और उन्हें तुरंत चुकाने वाले एसएचजी को ब्याज के बोझ से राहत देने के इरादे से ये कदम उठा रही। सुन्ना वड्डी के तहत उनकी ओर से राशि सीधे एसएचजी के बैंक खातों में भेज रही है। अभी 1,353.76 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही। इसके साथ ही कुल आंकड़ा 4,969.05 करोड़ रुपये का हो गया है।

Andhra Pradesh

वहीं सरकार महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही। इसके लिए सरकार ने वाईएसआर चेयुथा, कापू नेस्थम, ईबीसी नेस्थम, आसरा और सुन्ना वड्डी योजनाओं के माध्यम से सतत वित्तीय विकास लाने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों और बैंकों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सरकार ने बैंकों को ब्याज दरें कम करने के लिए राजी किया है, जिसके परिणामस्वरूप एसएचजी महिलाओं पर ब्याज का बोझ 1,224 करोड़ रुपये कम हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+