आंध्र प्रदेश: क्रिसमस तक मुख्यमंत्री का है बिजी शेड्यूल, मंगलवार को वेस्ट गोदावरी में होगी ओटीएस योजना शुरु

विजयवाड़ा, दिसंबर 20। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी 21 दिसंबर को राज्य में कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। पश्चिम गोदावरी जिले के तनुकू में मंगलवार को मुख्यमंत्री 'जगन्ना संपूर्ण गृह हक्कू' (एकमुश्त निपटान योजना) योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वो 23 दिसंबर से कडप्पा जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

Andhra pradesh cm jagan mohan reddy

21 दिसंबर को मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तनुकु में जिला परिषद हाई स्कूल के परिसर में आयोजित होने वाले एक समारोह में 'जगन्ना संपूर्ण गृह हक्कू' (एकमुश्त निपटान योजना) का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार 1983 से 2011 तक विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को उनके घरों के लिए स्थायी स्वामित्व प्रदान करने के लिए 'जगन्ना संपूर्ण गृह हक्कू' शुरू कर रही है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने पहले ही लाभार्थियों के नाम पर दस्तावेज पंजीकृत कर लिए हैं और अब मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को लाभार्थियों को पंजीकृत दस्तावेज सौंपकर औपचारिक रूप से ओटीएस शुरू करेंगे। तनुकू में मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद सीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार को वह सुबह 10:15 बजे ताडेपल्ले से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 11 बजे तनुकू पहुंचेंगे। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है और मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे तक ताडेपल्ले लौट आएंगे।

कल के बाद सीएम का कार्यक्रम

- पनयम विधायक कटासानी रामभूपाल रेड्डी के बेटे शिव नरसिम्हा रेड्डी की शादी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री 22 दिसंबर को कुरनूल जिले के पंचलिंगाला जाएंगे।

- इसके बाद 23 दिसंबर से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय दौरे के लिए कडप्पा जिले में व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री कडप्पा, गोपावरम, प्रोद्दातुर, कोप्पार्थी, इडुपुलापालय और पुलिवेंदुला का दौरा करेंगे।

- 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुलिवेंदुला औद्योगिक विकास पार्क में आदित्य बिड़ला इकाई की आधारशिला रखेंगे, वहां एक जनसभा को संबोधित करने से पहले पुलिवेंदुला में वाईएसआर जगन्नाना हाउसिंग कॉलोनी में लाभार्थियों के लिए हाउस साइट पट्टों का वितरण करेंगे।

- 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुलिवेंदुला के सीएसआई चर्च में क्रिसमस की प्रार्थना में शामिल होंगे। बाद में वह कस्बे में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन वह विजयवाड़ा लौट आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+