आंध्र प्रदेश: महिला सुरक्षा के लिए चित्तूर पुलिस की खास पहल, ये है पूरा प्लान
डीआईजी अम्मीरेड्डी ने महिला पुलिस को सर्वेक्षण के दौरान घरों में चिन्हित की गई समस्याओं को मोबाइल ऐप में दर्ज करने का निर्देश दिया,
आंध्र प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चित्तूर पुलिस ने'प्रती गढ़पाकी महिला पुलिस' नाम की पहल शुरू की। इसके तहत पुलिस महिलाओं के सामने आने वाली किसी भी चिंता की पहचान करने और उसे दूर करने के लिए घरों का दौरा करेगी। अनंतपुर रेंज के डीआईजी आरएन अम्मीरेड्डी, कलेक्टर सगिली शान मोहन, एसपी वाई रिशांत रेड्डी ने इसके लिए ऐप लॉन्च किया।

डीआईजी अम्मीरेड्डी ने महिला पुलिस को सर्वेक्षण के दौरान घरों में चिन्हित की गई समस्याओं को मोबाइल ऐप में दर्ज करने का निर्देश दिया। महिला पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वो किसी विशेष क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ करें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस को भी अपडेट रखे।
इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम पर एक ब्रोशर जारी किया और चित्तूर शहर के पांचवें वार्ड में घरों का दौरा किया।
मामले में रिशांत रेड्डी ने कहा कि कार्यक्रम का पहला चरण जिले के 35 पुलिस स्टेशनों के भीतर 35 वार्डों पर केंद्रित होगा। महिलाओं से एकत्रित की गई जानकारी को एक ऐप में दर्ज किया जाएगा और पहचानी गई समस्याओं को एक डैशबोर्ड के माध्यम से संबंधित थाने के अधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications