आंध्र प्रदेश: विजयनगर के चेपुरपल्ली और नेल्लीमारला में चंद्रबाबू नायडू करेंगे रोड शो
आंध्र प्रदेश: विजयनगर के चेपुरपल्ली और नेल्लीमारला में चंद्रबाबू नायडू करेंगे रोड शो आंध्र प्रदेश: विजयनगर के चेपुरपल्ली और नेल्लीमारला में चंद्रबाबू नायडू करेंगे रोड शो
अमरावती, 13 जून: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू 17 जून को विजयनगरम जिले के चीपुरुपल्ली और नेल्लीमरला में दो रोड शो केरेंगे। पूर्व सीएम नायडू का जिले में दौरा चीपुरुपल्ली में एक जनसभा के साथ शुरू होगा। इसके बाद वो रोड शो में शामिल होंगे।

चीपुरुपल्ली विधानसभा से इस समय बोत्चा सत्यनारायण विधायक हैं, जो वर्तमान सरकार में शिक्षा मंत्री भी हैं। टीडीपी 2019 के विधानसभा चुनावों में इस सीट को 26,498 मतों के अंतर से हार गई थी। ऐसे में अभी से पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र में अपने वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में है। नायडू के दौरे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। टीडीपी नेताओं का कहना है कि नायडू रोड शो के दौरान जगन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी सरकार के कमियों को जनता के सामने उजागर करेंगे।
चंद्रबाबू नायडू के दौरे को देखते हुए टीडीपी का जिले का कैडर व्यापक इंतजाम कर रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. अशोक गजपति राजू, एन. चिनाराजप्पा, बी. वेंकन्ना, कोंडरू मुरलीमोहन, डी. जगदीश, के. नागार्जुन और दूसरे नेताओं ने रविवार को गजपति राजू के घर पर बैठक कर अपने अध्यक्ष के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।












Click it and Unblock the Notifications