आंध्र प्रदेश: कम्मा वोटों पर भाजपा की निगाहें, पुरंदेश्वरी के बहाने चला बड़ा दांव

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चला है। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर डी. पुरंदेश्वरी की नियुक्ति ना केवल कम्मा मतदाताओं को लुभाने की कोशिश है, बल्कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू को भी भाजपा टक्कर देने के मूड में है।

Purandeswari

कम्मा मतदाताा टीडीपी के पारंपरिक समर्थक रहे हैं। ऐसे में कम्मा और वो भी एनटीआर के परिवार के सदस्य को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करके भाजपा स्पष्ट रूप से टीडीपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। और इस प्रकार जब नायडू भगवा पार्टी को लुभाने के लिए जाने जाते हैं और अगले साल के लोकसभा चुनावों में गठबंधन का संकेत दे रहे हैं।

यहां ये जानना भी दिलचस्प है कि भाजपा के प्रति चंद्रबाबू नायडू का रुख नरम है और ऐसे में डी. पुरंदेश्वरी की नियुक्ति से अगले साल के लोकसभा चुनावों में गठबंधन का संकेत मिल गया है।

राजनीतिक विश्लेषक पलवई राघवेंद्र रेड्डी ने बताया, 'भाजपा जानती है कि वह कम्माओं का समर्थन हासिल करके राज्य में बड़ी पैठ बना सकती है और इसलिए उसने पार्टी की राज्य इकाई का नेतृत्व करने के लिए इस समुदाय से एक प्रमुख व्यक्ति को चुना। इस कदम से बीजेपी आगे चलकर चंद्रबाबू नायडू को मात देने की भी कोशिश में हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+