9 जनवरी को ईबीसी नेस्थम योजना लॉन्च करेगी आंध्र सरकार

महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि राज्य में उच्च जातियों से संबंधित गरीब महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए ईबीसी नेस्तम योजना 9 जनवरी, 2022 को शुरू की जाएगी।

हैदराबाद, 19 नवंबर। महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि राज्य में उच्च जातियों से संबंधित गरीब महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए ईबीसी नेस्तम योजना 9 जनवरी, 2022 को शुरू की जाएगी।

Jagan Mohan Reddy

राज्य विधानसभात्र के पहले दिन गुरुवार, 18 नवंबर, 2021 को 'महिला सशक्तिकरण' पर एक संक्षिप्त चर्चा को समाप्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश पिछले ढाई वर्षों से एक स्वर्ण युग देख रहा है। सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं। सीएम रेड्डी ने कहा कि इसका परिणाम हमें निकाय चुनावों में देखने को मिला, जिसमें सबसे हालिया कुप्पम निकाय चुनाव भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: यूपी, पंजाब चुनावों में हार के डर से कानून वापस लिए गए, सालभर से क्यों नहीं दिखी किसानों की परेशानी- शरद पवार

ढाई साल के कार्यकाल में जनता के लिए लागू की गईं विभिन्य योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि अम्मा वोडी योजना को 44.50 लाख महिलाओं को कवर करने के लिए लागू किया जा रहा है ताकि वे अपने बच्चों को स्कूल भेज सकें। लाभार्थियों को प्रति वर्ष 6,500 करोड़ रुपये प्रदान करके ड्रॉपआउट दर और बाल श्रम की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत कुल 13,023 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+