पंजाब: एप से बुक करा सकेंगे एंबुलेंस, इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
एप यह भी जानकारी देगा कि मरीज के पास कौन-सा अस्पताल उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बड़े और छोटे अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए गए हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दावा किया है कि अब राज्य के सभी जिलों में एमरजैंसी सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों की 2000 एंबुलेंस को एक ऐप के जरिए जोड़ा जाएगा। कोई भी इससे एंबुलेंस बुक करा सकता है।
उन्होंने कहा कि एप यह भी जानकारी देगा कि मरीज के पास कौन-सा अस्पताल उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बड़े और छोटे अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को दो भागों में बांटा जाएगा ताकि मरीजों को उचित इलाज मिल सके। इसलिए जरूरत के मुताबिक डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भगवंत मान के साथ मुलाकात की, उनके कामों की खूब तारीफ की












Click it and Unblock the Notifications