राज्यपाल के बयान पर अमन अरोड़ा ने जताया कड़ा ऐतराज, बोले- सियासी बयानबाजी करना ठीक नहीं
जाब सरकार के ऐतराज के बाद चैलेंज देते नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इसे सियासी साबित करके दिखाएं। राज्यपाल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार क्या चाहती है कि मैं राज्यपाल के पद पर ही बैठा रहूं।

राज्य में पंजाब सरकार व गवर्नर एक बार फिर से आमने-सामने हो गए हैं। बता दें कि बीते दिन पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा दिए गए बयान कि पंजाब में करियाने के दुकान तक नशा बिक रहा है, पर सियासत गरमा गई है। राज्यपाल के बयान पर अमन अरोड़ा ने कड़ा ऐतराज जताया हुए कहा है कि गवर्नर की कुर्सी पर बैठकर सियासी बयानबाजी करना ठीक नहीं, यह उन्हें शोभा नहीं देता। अमन अरोड़ा ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि किसी स्टेट का गवर्नर सियासी गतिविधियों में दखल दे रहे हैं। जहां तक नशे की बात है, तो यह नशा विदेशों से ही आ रहा है, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार के ऐतराज के बाद चैलेंज देते नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इसे सियासी साबित करके दिखाएं। राज्यपाल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार क्या चाहती है कि मैं राज्यपाल के पद पर ही बैठा रहूं। राज्य की स्थिति का जायजा न लूं। उन्होंने कहा कि सरहदी इलाकों का जायजा लेना मेरी डयूटी है, जोकि मैं करूंगा। बता दें कि बीते दिन राज्यपाल ने सरहदी इलाकों का दौरा किया था तथा गांव के पंचों-सरपंचों से मीटिंग कर कहा था कि राज्य में करियाने की दुकानों पर नशा बिक रहा है, जिस पर रोक लगानी बहुत जरूरी है, जिसके बाद राज्य में सियासत गरमा गई है।
यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक करोड़ की लागत से बन रहे मॉडर्न वेंडिंग जोन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की












Click it and Unblock the Notifications