पंजाब: मान सरकार का आदेश, 21 फरवरी तक सभी साइनबोर्ड पंजाबी में होंगे

भगवंत मान सरकार पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर सकारात्मक कदम उठा रही है और 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर राज्य भर में सभी साइनबोर्ड पंजाबी में होंगे।

meet hayer

अमृतसर: भगवंत मान सरकार पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर सकारात्मक कदम उठा रही है और 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर राज्य भर में सभी साइनबोर्ड पंजाबी में होंगे। जिला प्रशासनिक परिसर में जिला अधिकारियों से मीटिंग करते हुए पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हियर ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी तक राज्य भर में सभी साइनबोर्ड पंजाबी में बनाए जाएंगे और ऐसा कदम नहीं उठाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अपनी समृद्ध संस्कृति और मातृभाषा से अलग कोई नहीं रह सकता। उन्होंने पंजाबियों को राज्य भर में सभी निजी और सरकारी भवनों पर पंजाबी भाषा में साइनबोर्ड लगाने के लिए एक लहर शुरू करने के लिए आगे आने के लिए आमंत्रित किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों के लोग अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हैं और उनकी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अपनी मातृभाषा में साइनबोर्ड होते हैं। पहले नंबर पंजाबी भाषा में लिखा जाए और उसके बाद पूरे राज्य में साइनबोर्ड पर दूसरी भाषा लिखी जाए। मीत हेयर ने कहा कि सरकार के ध्यान में आया है की जो शैक्षणिन संस्थाएं अपने कैंपस में भाषा बोलने पर पाबंधी लगाएंगे उनके विरुद्ध राज्य सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक के दौरान उन्होंने जिला अधिकारियों को 21 फरवरी तक जिले के सभी साइनबोर्ड पंजाबी भाषा में लगाने को सुनिश्चित करने को कहा।

इस बैठक में डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. जसबीर सिंह, जीवनजोत कौर (तीनों विधायक), डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन, कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि, डी.सी.पी. पी.एस भंडाल, एक्सियन पॉल्यूशन बोर्ड हरपाल सिंह, एस.डी.ओ. अमरपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+